गढ़वा: गढ़वा जिला कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। अभी-अभी आई रिपोर्ट के अनुसार गढ़वा जिले में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। ये पांचों कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले के अलग-अलग हिस्से से हैं। इनमें से दो श्री बंशीधर नगर प्रखंड के पाल्हे गांव का एक-एक रमुना प्रखंड के मड़वानिया डंडई तथा रंका प्रखंड के बरवाडीह का है। आज का 5 लेकर अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 हो गई है। जिसमें 60 मरीज ठीक हो चुके हैं। 26 मरीज अभी भी संक्रमित हैं।