whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192918
Loading...


24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (08-जून-2020)

location_on गढ़वा access_time 08-Jun-20, 08:59 PM visibility 669
Share



																																																						24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (08-जून-2020)
गढ़वा जिला की सभी खबरें फ़टाफ़ट अंदाज में


नूतन टीवी check_circle
संपादकीय टीम



ऑनलाईन मनाया जाएगा ओलंपिक दिवस समारोह गढ़वा। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के दिशा निर्देश में इस वर्ष पूरे राज्य मे ओलंपिक दिवस समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी गढ़वा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक ने दी है। उन्होने बताया कि इस अवसर पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा दो इवेंट आयोजित हांगे जिसमें ओलम्पियन की फोटो या किसी यादगार ओलंपिक पल की फोटो देनी होगी। सर्वश्रेष्ठ को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा। IMG-20200608-WA0012 अफवाह का प्रचलन बन गया है कोरोना भगाने के लिए छठ पूजा हरिहरपुर (गढ़वा)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए महिलाओं मे एक जगह इकट्ठा हो कर छठ पूजा के तौर पर सूर्य की पूजा करने का अफवाह प्रचलन बन चुका है।
मझिगांवा गांव के सवलडीह टोला की महिलाओं ने सोननदी मे पहुंच कर सोमवार को पूजा अर्चना किया। महिलाओं ने बताया कि सभी लोग इस तरह की पूजा कर रहे है इसलिए हमलोग भी पूजा कर बिमारी से छुटकारा पाने का काम कर रही हैं। मौके पर कौशिल्या देवी, ललिया देवी, दुर्गावती देवी, रिता देवी, कबूतर देवी आदि महिलाएं शामिल थी। IMG-20200608-WA0034 एसटीएससी अत्याचार निवारण सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न गढ़वा । उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में एसटीएससी अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक सोमवार को आयोजित हुयी। बैठक में कुल 27 नए मामले एवं दो पुराने मामले को समिति के समक्ष मुआवजा स्वीकृति के लिए रखा गया।
समिति के द्वारा 11 लोगो को एसटीएससी अत्याचार निवारण अधिनियम के संगत धाराओं के अनुसार 3 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर, उप पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा, जिला कल्याण पदाधिकारी आदि भी उपस्थित थे। 2a5c823e-2541-469f-9a23-82d446b76be8 टिडडी के संभवित हमले से बचाव को लेकर बैठक आयोजित विभिन्न मुद्दों पर हुयी विस्तार पूर्वक चर्चा कांडी (गढ़वा)। टिड्डी दाल के हमला से बचाव को लेकर कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ जोहन टूडू ने प्रखंड के किसान मित्रों के साथ बैठक किया। बैठक में कृषि संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ साथ फसलों तथा वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी के आक्रमण से बच बचाव को लेकर विशेष रुप से जोर दिया गया।
मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रभारी, कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, किसान मित्र रविकांत तिवारी, संतोष कुमार राम आदि उपस्थित थे। IMG-20200608-WA0014 तस्करों से जब्त पशुओं को मुखिया के जिम्मे रखने का निर्देश मझिआंव (गढ़वा)। प्रखंड के मुख्य पथ स्थित गहेड़ी गांव के समीप गत शनिवार की रात्रि मझिआंव पुलिस द्वारा जब्त किये गये करीब 20 मवेशियों के संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जब्त पशुधन को पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलते ही सभी पशुधन को मोरबे पंचायत के मुखिया आदित्य कुमार ठाकुर के हांथों सोमवार को सौंप दिया गया। साथ ही थाना प्रभारी द्वारा मुखिया को सभी पशुओं को अपने जिम्मे रखने का सख्त निर्देश दिया गया है।
IMG-20200606-WA0057 मझिआंव में सड़क जाम से राहगीरों को हो रही है परेशानी मझिआंव (गढ़वा)। बाजार के मुख्य पथ पर छोटी बड़ी वाहनों को जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से जाम से लोगों को कोपभाजन बनना पड़ रहा है। जबकि अंचल कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय से कई मर्तबा फुटपाथ अतिक्रमणकारियों के चिन्हित करते हुए नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। IMG-20200608-WA0041 खाद्यान्न लेने प्रवासी मजदुर पहुंचे प्रखंड कार्यालय, हुए हलकान मझिआंव (गढ़वा)। प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को विभिन्न पंचायतों से प्रवासी मजदूरों को बगैर खाद्यान्न लिए वापस होना पड़ा।
मजदूरों ने बताया कि हम कोरंनटाईन सेंटर से बाहर आ चुके हैं। घर की स्थिति बिल्कुल चरमरा गई है। हम लोगों को निराशा ही हांथ लगी। इधर प्रखंड बीडीओ अमरेंन डांग ने बताया कि प्रखंड के किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रवासी मजदूरों को नहीं बुलाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के कहने ये अनावश्यक पहुंचे हुए थे। जिससे सभी प्रवासी मजदूर हलकान हुए। इधर नाजिर ने कहा कि तीन-चार दिनों के अंदर पांचायत में ही खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जाएगा और वहीं से वितरण किया जाएगा। 086771bb-d721-4e52-851f-1f4597f5df5f कोरोना से बचाव को लेकर मझिआंव में व्यावसायियों के साथ प्रखंड प्रशासन की बैठक संपन्न सोशल डिस्टेंस व अन्य निर्देशों के पालन का सख्त निर्देश मझिआंव (गढ़वा)।
सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्थानीय व्यवसायियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी राकेश सहाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग भी उपस्थित थे। बैठक में अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कहा की कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ रहा है। आप से अपील है कि अपनी दुकानों के मार्किंग लगाएं और दुकान की अवधि में मास्क पहनें। कहा कि दो पहिया वाहन पर सिर्फ वाहन चालक को परिवहन करने की अनुमति है। कहा कि बगैर मास्क वाले लोगों को पकड़ कर उन्हें आर्थिक दंड के रूप में 5 सौ रुपये वसूला जाएगा। साथ ही मझीआंव मे सुबह 6ः00 बजे से लेकर दिन के 1ः00 बजे तक दुकान खुला रहेगा।
इसके बाद बंद कर दिया जाएगा मौके पर नाजिर जितेंद्र सिंह. पुलिस पदाधिकारी द्वारिका मांझी. अशोक कमलापुरी, मनोज कमलापुरी, प्रेमानंद त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। IMG-20200608-WA0060 राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिए जाने अभिभावकों का जताया आभार बंशीधर नगर (गढ़वा)। डिजी साथ कार्यक्रम के सफल संचालन किये जाने को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा को राज्य स्तर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक, संकुल साधनसेवी व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कहा कि राज्य स्तर पर नगर उंटारी प्रखण्ड का चयन भी सराहनीय कार्य के लिए किया गया है। IMG-20200608-WA0031 आपसी विवाद में मारपीट, मामला कराया गया दर्ज बंशीधर नगर (गढ़वा)। थाना क्षेत्र के गरबान्ध ग्राम में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में जग्गा कोरवा का 25 वर्षीय पुत्र राजेश कोरवा घायल हो गया। घायल राजेश का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायल राजेश ने स्थानीय थाना में मारपीट करने वालो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। IMG-20200608-WA0033 खराब पड़े चापाकलों को ठीक कराये जाने की मांग बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के टिकर निवासी भरदुल चंद्रवंशी ने नगर पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मति कराये जाने की मांग किया है।
इस बावत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई चापानल खराब है जिसके कारण लोगो को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व अनुमण्डल पदाधिकारी से खराब पड़े सभी चापानलों की मरम्मति शीघ्र कराने का आग्रह किया है। IMG-20200608-WA0035 नाबालिग ने यौन शोषण का लगाया आरोप, आरोपी गिरफतार रंका (गढ़वा)। रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव की एक नाबालिग ने सिरोई गांव के युवक पर पिछले एक साल से यौन शोषण करने का आरोप लगा रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक हरि किशोर मंडल ने बताया कि नाबालिग द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आरोपी लव नन्दन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं आरोपी ने रंका थाना में दिए बयान में कहा है कि एक सोची समझी साजिश के तहत जमीन विवाद के मामले को लेकर फंसाया जा रहा है। 20200608-225022 रास्ते के विवाद में दो सगे भाईयों के बीच मारपीट, नौ लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी के छावनी टोला में रास्ता निकालने के विवाद को लेकर सोमवार को दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 9 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भवनाथपुर में भर्ती कराया गया जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय थाना के कर्मी अस्पताल पहुंचकर घायलों से फर्द बयान लेकर जांच में जुट गई है। Cam-Scanner-06-08-2020-18-12-33-1 बाईक से गिरकर घायल, सदर अस्पताल रेफर भवनाथपुर (गढ़वा)।
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव निवासी अब्दुल गफुर अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र आजाद अंसारी बाईक से गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। IMG-20200608-WA0030 कोरेंटिंन सेंटर से 23 मजदुरों को मिली छुटटी, होम कोरेंटिंन का निर्देश रमकंडा (गढ़वा)। रमकंडा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन में बनाये गये कोरेंटिन सेंटर से रविवार को 23 प्रवासी मजदूरों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सभी प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों के लिए होम कोरेन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया है।
कोरेंटिन सेन्टर से छुट्टी देने के पूर्व प्रखंड प्रशासन के द्वारा सभी मजदूरों का स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया जिसके पश्चात सभी को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। 20200522-214956 लायंस क्लब ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये पीपीई किट गढ़वा । लायंस क्लब ऑफ गढ़वा इंटरनेशनल के द्वारा सोमवार को 48 पीस पीपीई किट सिविल सर्जन डा. एनके रजक को उपलब्ध कराया गया। साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में कोरोना वारियर्स के रुप में कार्य करने वाले स्वास्थय विभाग की पुरी टीम का हौसला आफजाई किया गया। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष शिवाजी श्रीवास्तव, डा० यूएन वर्णवाल, ब्रजमोहन प्रसाद, दया शंकर गुप्ता, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
60204d1d-7242-45e5-819c-68ee3230a531 गढ़वा शहर के पिपरा कला में मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव रांची पहुंचे एक निजी अस्पताल में कराए गए भर्ती गढ़वा: गढ़वा शहर के पिपरा कला में कल पाए गए एक ही परिवार के तीनों कोरोना पॉजिटिव रांची के एक निजी अस्पताल में प्रशासन की देखरेख में भर्ती करा दिया गए हैं। देर रात्रि इन्हें उनके आवास से रांची के लिए भेजा गया है। इधर आज सुबह प्रशासन ने कचहरी रोड के साहिश रेस्टोरेंट के पास उक्त मोहल्ले के प्रवेश द्वार को पूरी तरह से सील कर दिया है तथा कंटेंटमेंट जोन घोषित करते हुए उस इलाके में कर्फ्यू लगाते हुए सभी लोगों को उनके अपने-अपने घरों में सामाजिक दूरी बनाकर रहने की हिदायत दे दी है।
प्रशासन इस इलाके में आप लोगों की जरूरत के सामान मुहैया कराने की योजना बना रहा है। वहीं उक्त तीनों एक ही परिवार के कोरोना पॉजिटिव के कॉन्टैक्ट में आए 50 लोगों की पहचान किए जाने की भी सूचना है। जबकि कोरोना संक्रमित से प्रभावित इलाके गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ एवं दस्तावेज नवीस संघ के कार्यालय को भी प्रशासन ने सील कर दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play