विशुनपुरा: पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में विशुनपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चला कर विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित वाहन गैरेज में रखे लगभग 10 पेटी अवैध शराब जप्त किया। छापेमारी के दौरान अंग्रेजी शराब विक्रेता ने स्थल पर पहुँच कर अपने दुकान का गोदाम बताते हुए उक्त रखे शराब पर दावा किया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने विशुनपुरा थाना पुलिस के सहयोग से रखे शराब की गिनती कराया। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर उत्पाद विभाग अधिकारी से वार्ता कर मामले की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
बताया जाता है कि उक्त गैरेज में रखे गए अवैध शराब पिछले 4 वर्ष पूर्व का रखा गया था। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगो का चर्चा का विषय बना हुआ है कि इतना पुराना अंग्रेजी शराब दुकान का कैसे है?
इधर इस मामले में अनुमंडलीय पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने उत्पाद विभाग अधिकारियों को दूरभाष पर मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच कर दोषी पर कड़ी कारवाई का आदेश दिया है।