whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27255164
Loading...


श्री बंशीधर नगर में एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने किया सार्वजनिक झंडोत्तोलन

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 15-Aug-20, 02:12 PM visibility 679
Share



						श्री बंशीधर नगर में एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने किया सार्वजनिक झंडोत्तोलन
श्री बंशीधर नगर में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में शरीक लोग


श्री बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर शनिवार को तिरंगा झंडा शान से लहराया गया। अनुमंडलीय मैदान में अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का झंडोत्तोलन अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण के द्वारा किया गया। इस मौके पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के विभिन्न संगठनों द्वारा 300 पौधे लगाए गए। पौधा लगाकर लोगों ने उसे बड़ा पेड़ बनाने का संकल्प लिया। अनुमंडलीय मैदान में कोरोना वारियर्सों को प्रमाण पत्र देकर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण के द्वारा सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के आवास व अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय व अनुमंडलीय कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, थाना में प्रभारी थाना प्रभारी राजेश मुंडा, भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक रणधीर मिश्रा, वन कार्यालय परिसर में वन क्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, विलासपुर पंचायत भवन पर मुखिया कृष्ण कुमार गुप्ता, हलिवंता कला पंचायत भवन पर मुखिया पंकज प्रताप देव, गरबांध पंचायत भवन पर मुखिया सोहन उरांव, हुलहुला खुर्द पंचायत भवन पर मुखिया हरिओम प्रकाश, पीपरडीह पंचायत भवन पर मुखिया उषा देवी, चितविश्राम पंचायत भवन पर मुखिया मुश्ताक अहमद शेख, कुशडंड पंचायत भवन पर मुखिया रविरंजन कुमार राम, नरही पंचायत भवन पर मुखिया संगीता श्रीवास्तव, कुंबा पंचायत भवन पर मुखिया इंद्रावती देवी, मिलिनियम पब्लिक स्कूल पुरैनी में अध्यक्ष नूरजहां बेगम, मिलिनियम पब्लिक स्कूल विशुनपुर में निदेशक मुमताज राही, राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने झंडोत्तोलन किया।
इस मौके पर एसडीओ ने कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की को कोरोनावायरस का प्रमाण पत्र देकर विशेष रुप से सम्मानित किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play