whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27260830
Loading...


सरकार सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाएगी : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 15-Aug-20, 12:07 PM visibility 657
Share



												सरकार सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाएगी : मिथिलेश ठाकुर


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सभी घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सरकार करेगी जिला मुख्यालय गढ़वा में वर्षों से लंबित शहरी जलापूर्ति योजना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, इससे जल्द गढ़वा के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति किया जाएगा। उक्त बातें आज जिला मुख्यालय गढ़वा में टाउन हॉल के मैदान में आयोजित सार्वजनिक झंडोत्तोलन समारोह के दौरान पेयजल स्वच्छता मंत्री व स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कही। श्री ठाकुर ने आम लोगों तक पेयजल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा की जिले के मोरबे में जलापूर्ति योजना का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में 5-5 चापानल से लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में आयोजित सार्वजनिक झंडोत्तोलन समारोह के दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने के बाद कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता मनरेगा योजना के तहत गरीबों को उनके गांव में ही रोजगार देने की है। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू प्रमंडल पर विशेष ध्यान दिया है। गढ़वा जिले में जल समृद्धि योजना के तहत 540 योजना का निर्माण किया जा रहा है जबकि 8794 योजना पूर्ण हो चुका है। खेल विकास के तहत गढ़वा जिले में 66 खेल के मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि जिले में 33050 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं विभिन्न बैंकों के माध्यम से 3081 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा चुके हैं।
छात्र छात्राओं के लिए 18 करोड़ रुपए उनके खाते में स्थानांतरित किया जा चुका है, जबकि गढ़वा जिले के 200000 किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत खाते में पैसा स्थानांतरित किया जा चुका है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सेवा के प्रति समर्पित भाव से काम कर रही है। सरकार ने वैसे भूमिहीन परिवार जिनके पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं था उन्हें जमीन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। गढ़वा जिले के सदर अनुमंडल में 90 तथा श्रीबंशीधर नगर में 60 भूमिहीनों को आवास बनाने के लिए जमीन की बंदोबस्ती किया गया है। इस मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा की गढ़वा जिले में बिजली की समस्या जल्द दूर होने वाली है।
उन्होंने कहा कि आज ही भागोडीह ग्रीड का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ऑनलाइन किया जाना था, मगर तकनीकी कारणों से आज ग्रीड का उद्घाटन नहीं हो पाया है। मगर निराश होने की जरूरत नहीं है, सिर्फ 2 दिन और इंतजार करना है। 17 अगस्त को ग्रीड का उद्घाटन कर दिया जाएगा। श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा शहर के सरस्वती नदी पर पुल निर्माण के लिए तथा एन एच 75 का सुदृढ़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट दूर होने के बाद हमारी सरकार शीघ्र पथ निर्माण, सिंचाई विभाग, भवन निर्माण विभाग, कृषि विभाग सहित सभी विभागों के माध्यम से विकास योजना को धरातल पर उतारने के काम में तेजी लाएगी। इस मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा जिले के कोरोना योद्धाओं जिनमें स्वास्थ्य कर्मी तथा पुलिसकर्मी शामिल थे, उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर मंत्री श्रो ठाकुर ने अपने हाई स्कूल के शिक्षा ग्रहण करने के दौरान के गुरुजनों को भी मंच से ही सम्मानित किया। समारोह स्थल पर उपायुक्त राजेश कुमार पाठक , पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोत्रे, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र उपाध्याय तथा सदर एसडीओ प्रदीप कुमार सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play