whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27495082
Loading...


मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, कास्ट सर्टिफिकेट जनरेशन एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा

location_on गढ़वा access_time 20-Jan-23, 06:30 PM visibility 657
Share



 मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, कास्ट सर्टिफिकेट जनरेशन एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, कास्ट सर्टिफिकेट जनरेशन एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के अंतर्गत पिछले माहों में अपेक्षाकृत अच्छा कार्य करने हेतु उपायुक्त श्री घोलप द्वारा सभी संलग्न संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का धन्यवाद किया गया। साथ ही लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत शत प्रतिशत प्राप्ति करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कैटेगरी ए एवं सी के अंतर्गत आने वाले कृषकों का डेटा को 31 जनवरी तक शत प्रतिशत वेरीफाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया।
कैटेगरी ए के तहत आवेदन करने वाले कृषक जिनकी 33% तक फसल नुकसान हुई है, उनका वेरिफिकेशन करते हुए 4 से 5 दिनों के अंदर शत प्रतिशत वेरिफिकेशन कराते हुए भुगतान प्रक्रिया चालू करने का निर्देश दिया गया। कैटेगरी ए तहत कुल ऑनलाइन प्राप्त आवेदन 01 लाख 35 हज़ार 68 आवेदनों के विरुद्ध 13 हज़ार 09 सौ 42 रिजेक्ट किया गया है, जबकि डॉक्यूमेंट मिसिंग की वजह से 9136 आवेदनों को आवश्यक सुधार हेतु वापस किया गया है। उपायुक्त श्री घोलप द्वारा रिजेक्ट किए गए आवेदनों का कारण पूछने पर आवेदन अधूरी जानकारी देने व डॉक्यूमेंट मिसिंग का कारण बताया गया। उपायुक्त श्री घोलप द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंभीरता के साथ कृषकों के आवेदन को जांच करते हुए 100% योग्य कृषकों को योजना का लाभ दिलाने का कार्य करें।
(रिवर्ट) वापस किए गए आवेदनों में आंशिक त्रुटियों का निराकरण कराते हुए उन्हें भी लाभान्वित कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत कैटेगरी सी के आवेदनों को भी इनीशिएट करते हुए 31 जनवरी तक पूर्ण रूप से वेरीफाई कर भुगतान की प्रक्रिया चालू कराने की बात कही गई। अब तक 28032 लोगों ने राहत राशि हेतु आवेदन किया है जिसमें से 1830 लोगों के डेटा वेरीफाई किये गयें हैं। कैटेगरी बी के तहत 91236 आवेदन प्राप्त है जिसके तहत 17993 डाटा को वेरीफाई किया जा चुका है। उपरोक्त सभी प्रकार के डाटा का वेरिफिकेशन करते हुए अब तक 20 करोड़ 54 लाख रुपए का भुगतान कृषकों को करने का कार्य किया गया है जबकि वेरिफिकेशन के पश्चात कैटेगरी ए के शेष योग्य लाभुकों को 25 जनवरी तक भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।
कास्ट सर्टिफिकेट जनरेशन को लेकर समीक्षा की गई, जिसमें अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सर्टिफिकेट इश्यू करने में राज्य में गढ़वा को अच्छा स्थान प्राप्त करने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रशंसा की गई। वर्ग 01 से 12 तक के विद्यार्थियों का अब तक प्राप्त कुल आवेदन 90295 के विरुद्ध 61527 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र निर्गत कराया जा चुका है, 2930 आवेदन रिजेक्ट किए गए एवं मात्र 25838 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं जिन्हें जल्द निर्गत करने हेतु सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत समीक्षा करते हुए बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 252000 लक्ष्य के विरुद्ध ई-कल्याण पोर्टल पर 158139आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन्हें 31 जनवरी से पूर्व अवश्य रूप से योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त डेटा के तहत 145741 आवेदनों को आईएनओ लॉगइन से अप्रूव किया गया एवं 115116 आवेदनों को डीएनओ लॉगिन से वेरीफाई किया गया है। प्राप्त लक्ष्य के अनुसार शेष आवेदनों के लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु ई- कल्याण पोर्टल पर आवेदन कराने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त कन्हर बराज वनाधिकार पट्टा (FRA) योजना हेतु 31 जनवरी तक ग्राम सभा आयोजित कराते हुए कार्य संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कृषि गणना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें भी निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play