whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27493123
Loading...


सरकारी विद्यालयों में कैंप आयोजित कर प्रमाण-पत्र हेतु अबतक ऑनलाइन प्राप्त किए गए 90295 आवेदन

location_on गढ़वा access_time 20-Jan-23, 06:26 PM visibility 656
Share



 सरकारी विद्यालयों में कैंप आयोजित कर प्रमाण-पत्र हेतु अबतक ऑनलाइन प्राप्त किए गए 90295 आवेदन


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त रमेश घोलप ने बताया की राज्य सरकार के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 12 तक के विद्यार्थियों को अभियान चलाकर जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिले के छात्र/छात्राओं को अपना जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए सरकार के निर्देश पर एक अभियान चलाकर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 12 तक के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क जाति प्रमाण-पत्र निर्गत कराने का कार्य किया जा रहा है. इस प्रकार मई 2022 से अभियान के फ़लस्वरूप अबतक प्राप्त 90295 आवेदनों के विरुद्ध कुल 61527 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र निर्गत कराया जा चूका है. कुल 2930 आवेदन रिजेक्ट हुए हैं, जबकि 25838 आवेदन प्रोसेस में हैं, जिन्हें शीघ्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है. इसमें अनुसूचित जाति के कुल 23952 आवेदन प्राप्त किये गए थें, जिसमे 17061 निर्गत कर दिए गयें, 1242 रिजेक्ट हुए एवं 5649 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत कुल 14077 आवेदन प्राप्त किये गए थें, जिसमे 10259 निर्गत कर दिए गयें, 568 रिजेक्ट हुए एवं 3250 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के तहत कुल 52266 आवेदन प्राप्त किये गए थें, जिसमे 34207 निर्गत कर दिए गयें, 1120 रिजेक्ट हुए एवं 16939 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी विद्यालयों के अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया देखी जाय तो अद्यतन स्थिति इस प्रकार है बरडीहा प्रखंड में 5490 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 5084, भंडरिया प्रखंड में 4551 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 3671, भवनाथपुर प्रखंड में 5790 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 3536, बिशुनपुरा प्रखंड में 2364 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 989, चिनिया प्रखंड में 2064 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 1265, डंडा प्रखंड में 1732 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 1546, डंडई प्रखंड में 2323 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 2012, धुरकी प्रखंड में 3699 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 1973, गढ़वा प्रखंड में 9342 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 5270, कांडी प्रखंड में 7942 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 7689, केतार प्रखंड में 2250 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 1774, खरौंधी प्रखंड में 2759 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 2559, मंझिआंव प्रखंड में 7533 प्राप्त आवेदन के 5288, मेराल प्रखंड में 11393 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 6320, नगर उंटारी प्रखंड में 5944 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 4118, रमकंडा प्रखंड में 2833 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 2317, रमना प्रखंड में 5885 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 2301, रंका प्रखंड में 4303 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 2768, सगमा प्रखंड में 2098 प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 1047 जाति प्रमाण- पत्र निर्गत किये गयें.``` जो भी शेष प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने है, उसके लिए जिला स्तर पर सभी SDO, BDO, CO, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी BEEO के साथ कार्यशाला का आयोजन कर अभियान को सफल बनाने हेतु निदेशित किया गया है. साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भी प्रखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर अभियान की पूर्ण जानकारी देते हुए जाति प्रमाण-पत्र बनवाने एवं कैंप का आयोजन कर निर्गत करने का भी कार्य किया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है._ सरकार के निर्देश पर अभियान चलाकर स्कूलों में कैंप आयोजित कर कक्षा 01 से 12 तक के शत प्रतिशत विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र नि:शुल्क निर्गत करने का लक्ष्य है. शेष विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करना और प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है.




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play