गढ़वा :
बरडिहा थाना क्षेत्र के बरछाबांध गांव निवासी अवधेश यादव 35 वर्ष वह बाबू लाल यादव 37 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है।
दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल बाबूलाल यादव ने बताया कि वह गढ़वा कोर्ट में काम से आया हुआ था। वापस घर लौटने के दौरान आमर गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार घायल बाबूलाल यादव की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।