बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-संकुल संसाधन केन्द्र अधौरा में चल रहे योग प्रशिक्षण के चौथे दिन योग प्रशिक्षक शशि कुमार ने शिक्षकों को योगाभ्यास कराया.
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक शशि कुमार ने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है.योग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है.उन्होंने योग प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों को कमर दर्द होने पर भुजंगासन, गैस होने पर पवनमुक्तासन, मोटापा दूर करने के लिये उत्तानपादासन नवकाशन आदि आसनों का अभ्यास कराया.प्रशिक्षण में प्रभारी अविनाश कुमार,रजिया सिद्दीकी, शिक्षक अमर कुमार जायसवाल, मनोज कुमार चौधरी,पाम्पा साहा, प्रियंका पांडेय,लीलावती कुमारी,आशुतोष शरण सिंह,अखिलेश शुक्ल,अरुण कुमार,अजय राम,अभय कुमार रवानी,बीपीओ तहमीना प्रवीण सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.