बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-जिले के उपायुक्त रमेश घोलप के पहल पर मुसहर परिवार के 7 लोगो का जॉब कार्ड बनाया गया.
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि नरही पंचायत के सलसलादी गांव के मूसहर टोला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजदीप कुमार एवं पंचायत सचिव बिरेन्द्र कुमार सिंह पहुंच कर मुसहर परिवार के 7 लोगों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया साथ ही मुसहर परिवार के 15 लोगों को कंबल उपलब्ध कराया.जिन लोगो का जॉब कार्ड बनाया गया उनमें पिंकी कुमारी, श्यामजी मुसहर, लालजी मुसहर, राजू मुसहर, सिकेंदर कुमार, लक्ष्मण मुसहर तथा लाखों देवी का नाम शामिल है. मूसहर परिवार के दो बच्चों को नव प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा में नामांकन कराया गया है. विजय कुमार का वर्ग 3 में तथा कविता कुमारी का वर्ग 1 में नामांकन कराया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि मुसहर परिवारों के 7 लोगों का जॉब कार्ड बना दिया गया है अब इन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि मूसहर परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री आवास के लिए अग्रेतर कार्य किया जा रहा है ताकि इन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके.