गढ़वा :
उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में PM-ABHIM (प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन 21-22 तथा DHAP (डिस्ट्रिक्ट हेल्थ एक्सन प्लान) 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु बैठक संपन्न की गई।
PM-ABHIM के अंतर्गत हेल्थ ब्लॉक भवनाथपुर, धुरकी, गढ़वा, मेराल व रंका में (HSC) हेल्थ सब सेंटर के निर्माण एवं भवन की उपलब्धता आदि पर चर्चा की गई।
मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्राप्त आवंटन के आलोक में पीएचसी एवं सीएचसी भवन निर्माण हेतु समीक्षा की गई। 15वें वित्त मद अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण हेतु जिला परिषद को आवंटन प्राप्त हुआ था, जिसके आलोक में स्वास्थ्य उप केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण प्रस्तावित है।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में भवन निर्माण हेतु पूर्व में प्रस्तावित सूची के अनुसार चिनिया पीएचसी, गोबरदाहा एचएससी, कोनमंडरा, एचएससी, पचपड़वा एचएससी, जरही एचएससी, पतीला एचएससी, कुंबाखुर्द एचएससी एवं सरकोनी एचएससी प्रस्तावित है, जिसमें अब वर्तमान में कुछ पूर्व प्रस्तावित स्थान यथा- चिनिया के स्थान पर सगमा, कोनमंडरा के स्थान पर मुकुंदपुर, पतीला के स्थान पर बरडीहा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया जाने हेतु प्रस्तावित है। उपायुक्त, श्री घोलप द्वारा गोबरदाहा, पचपड़वा, जरही, एवम कुम्बाखुर्द में एचएससी निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध होने की जानकारी पर निविदा कराने का निर्णय लिया गया एवम आवश्यक निदेश दिए गयें।
मौके पर निदेशक, डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, सिविल सर्जन अनिल कुमार ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव निकिता बाला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे एवं अन्य उपस्थित थें।