मझिआंव :
नगर पंचायत क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूबे तहले बुधवार को हो रही परीक्षा में विद्यार्थियों को मिट्टी के ढ़ेर में परीक्षा देने का मामला प्रकाश मे सामने आया है,
18 जनवरी से 20 जनवरी तक तीन दिवसीय चलने वाला छमाही परीक्षा बुधवार से शुरू हुई है जो शुक्रवार तक चलेगा। दुबे तहले स्कूल में कुल नामांकित बच्चे वर्ग 1 से 8 तक 105 हैं, जिसमें परीक्षा 86 छात्र-छात्राएं दे रहे हैं, जिसमें 19 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित पाए गए। मिट्टी के ढेर में परीक्षा देने के मामले में पूछने पर हेड मास्टर चित्रा श्रीवास्तव ने बतायीं कि स्कूल पोचारा हो रहा है, जबकि स्कूल में कोई काम नहीं लगा था।