भवनाथपुर :
उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर भवनाथपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया किया।
निरीक्षण के दौरान मुसहर परिवार के दो बच्ची रेखा कुमारी एवं मधु कुमारी जिसको बीडिओ ने खुद से विद्यालय में नामांकन कराया था उसकी पढ़ाई की जानकारी लेने के दौरान बबलू मुसहर की बेटी रेखा कुमारी ने अपने भाषा में बीडीओ से खुश होते हुए बोली
''सर हम नाम लिखे जान गइली आउ मधुआ फूल बनावे जान गलई हमरा बैग आउ बरस मिली त पढ़ब हम आगे तक बढ़े ला चाहत ही"
बीडीओ जयपाल महतो ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बैग-ब्रस मिल जाएगा हम आते रहेंगे आगे भी किसी चीज की जरूरत पड़ेगा तो हमको बताना। बीडीओ ने उपस्थित शिक्षिका प्रियंका कुमारी से रेखा कुमारी एवं मधु की कपड़े और सोयेटर मिलने की जानकारी ली जिस पर शिक्षिका ने बताया कि कपड़े सोयेटर मिल गया है निरीक्षण के दौरान बीडीओ जयपाल महतो ने छः क्लास के बच्चों को गणित विषय पढ़ाया और बच्चों से सवाल बनवाएं।
शिक्षिका ने बीडीओ से बताया की खेलकूद के लिए विद्यालय के कैम्पस में जगह नही होने से बच्चियों को परेशानी होती है जब कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नाम पर 5 एकड़ भूमि है लेकिन हमारे विद्यालय का कैम्पस वर्तमान में 2 एकड़ में ही है वहीं विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षिका नही होने की जानकारी दी। इस पर बीडीओ ने सीओ को आवेदन लिख कर देने को बात कही एवं अंग्रेजी कि शिक्षिका नही होने पर कहा कि जब तक शिक्षक की बहाली नही होता है तब तक आप लोग एक- एक क्लास रूटिंग बना कर पढ़िए।
*बिजली कटने के बाद अंधेरे में रहते हैं छात्राएँ*
शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने बीडीओ से बताया किपिछले एक साल से डीजी एवं सोलर प्लेट खराब पड़ा हुआ है उच्च अधिकारी को इसका लिखित शिकायत किए हैं लेकिन आज तक ठीक नही हो पाया।
जिस से छत्राएँ रात को बिजली कट जाने के बाद अंधेरे में रहने को विवस है तो वहीं पढ़ाई भी बाधित हो रही है। जिस पर बीडीओ ने दो दिन के अंदर डीजी बन जाने की आश्वासन दी है
*बीडीओ ने छात्रा आवास एवं विद्यालय भवन का किया जांच*
भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो ने विद्यालय भवन का जांच किया जांच दौरान पाया कि भाव जर्जर हो गया है जगह जगह पर भवन का सीलिंग एवं छाजा गिर रहा है। वहीं छात्रा आवास बच्चों को शिफ्ट होने से पहले ही दरार आते देख बोले कि उच्च अधिकारी को इसके लिए लिखेंगे।