मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र के तलशबरिया गांव में सरकारी जमीन पर अनवार खा नामक व्यक्ति के द्वारा घर बनाने की लिखित शिकायत पंचायत समिति सदस्य शाहिस्ता खातून एवं ग्रामीणों के लिखित शिकायत के आलोक में अंचल पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य को रोक दिया गया।
जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लोगों का कहना है कि वह सरकारी जमीन है तथा उस जमीन के पास 5 गांव का मुहर्रम का जुलूस लगता है एवं सड़क पुराना है सर्वे का रास्ता भी है ,कार्य को रोकते हुए निर्देश दिया कि उसे मापी कराने के बाद ही घर का निर्माण करें, साथ ही यह भी बताया कि शुक्रवार को स्थल का मापी कराने के बाद हीआगे की कार्रवाई की जाएगी।