मझिआंव :
एल के पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई ,जो मेन रोड ,ब्लाक रोड, बाईपास रोड सहित अन्य स्थानों पर घुमा गया
,तथा बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल सवार को फूल देकर स्वागत करते हुए उन्हें हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाने की सलाह दी गई, साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि जीवन अनमोल है बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल नहीं चलाएं अपने लिए नहीं बल्कि अपने घर परिवार बाल बच्चों के लिए ही सही पर हेलमेट पहने सुरक्षित चलें। इस मौके पर स्कूल के निदेशक ललन शाह प्राचार्य माया कुमारी ,रामवि अखौरी तहले के हेड मास्टर अनीस अहमद खान, एल के पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ,कमलेश कुमार, पूजा कुमारी, सीआरपी बिरेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।