गढ़वा :
गढ़वा जेल में बंद कैदी की राम कयाश यादव मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने सदर अस्पताल के सामने आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया इसकी जानकारी होने पर अंचल पदाधिकारी मयंक भूषण प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमोद झा जेल उपाधीक्षक सहित आदि लोगों ने वहां पहुंचकर उसे आश्वासन दिया इसके बाद जाम को समाप्त कर दिया गया
इस दौरान जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए का सहायता राशि दिया गया एवं उसे आश्वासन दिया गया कि उसे जो भी सरकार के द्वारा प्रावधान है वह उसे दिया जाएगा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे मंगलवार को अंत्य परीक्षण कराया इसमें 3 सदस्य डॉक्टर का टीम बनाया गया था मैं गया था जिसमें डॉक्टर संजय कुमार डॉ कौशल किशोर आदि शामिल थे।
अंत्य परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया परिजनों का कहना था कि जेल में बंद कैदी राम कयाश यादव 53 वर्ष की मौत जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। परिजन ने बताया कि उसका मौत से पहले उसका पुत्र नंद लाल यादव ने शाम को 4 बचकर 8 मिनट पर 46 सेकंड तक अपने पिता से बातचीत भी किया था। परिजनों ने बताया कि उनकी कोई तबीयत खराब नहीं थी। अधिक तबीयत खराब रहती है तो अपने पुत्र को इस संबंध में वह जरूर जानकारी देते परिजनों ने बताया कि मृत होने के 12 घंटे बाद तक भी परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। मृतक का पुत्र नंदलाल यादव ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को साजिश के तहत हत्या किया गया है। विदित हो कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रपुरा गांव निवासी राम कयाश यादव की मौत सोमवार को देर शाम बंद करा में हो गई थी सदर अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।