मझिआंव :
बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ दीपमाला के द्वारा प्रखंड के सभी स्कूल के हेडमास्टर को के साथ मंगलवार को बैठक कर कई निर्देश दीं।
जिसमें मुख्य रुप से छात्रवृत्ति के लिए सभी छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन कराने, वर्ग 8 के सभी छात्र-छात्राओं को मिलने वाला साइकिल की सूची उपलब्ध कराने, एवं वर्ग 8 से लेकर 12वीं तक का जाति प्रमाण पत्र जो लंबित है उसे अविलंब संबंधित सीएसपी के माध्यम से ऑनलाइन कराने का निर्देश देते हुए उक्त सभी की सूची 26 जनवरी से पहले बीआरसी कार्यालय को उपलब्ध कराने का सख्त हिदायत दीं गई ताकि इसकी सूची जिला को भेजा जा सके। उक्त मौके पर प्रधान सहायक राकेश कुमार सिंह बीपीएम आरसी मुर्तुजा, सीआई राजकुमार साहू, अंचल सहायक कोमल प्रताप रवि के अलावें हेड मास्टर कुमारी संध्या,रमेश राम, धर्मेंद्र राम, कुलदीप राम, राजू सिंह, श्यामसुंदर राम, अनेश्वर सिंह शहीत अन्य हेड मास्टर उपस्थित थे।