खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड संसाधन केंद्र में वर्ग 1से 7 तक के छात्र छात्राओं के अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र का वितरण बीपीएम नवीन कुमार के देखरेख में की गई। बीपीएम नवीन कुमार ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु तिथि का निर्धारण किया गया था।
जो18 जनवरी से 20 जनवरी तक दोनों पारियों में आयोजित किया जायेगा। परीक्षा आयोजन के लिये शिक्षा विभाग के द्वारा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया है। जिसका वितरण प्रखंड के सभी 57 विद्यालय के प्रधानाध्यापक को की गई। ताकि समय से 18 जनवरी को परीक्षा संचालित किया जा सके। आपको बताते चले कि खरौंधी प्रखंड में वर्ग 1 से 7 में कुल 9867 छात्र-छात्राओं नामांकित है।
जो 18 जनवरी से परीक्षा में सम्मिलित होंगे। अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी विद्यालयों में पूरी कर ली गई है। वर्ग 1एवं 2 के छात्र छात्राओं का शिक्षकों के द्वारा मौखिक परीक्षा ली जाएगी। वर्ग एक एवं दो में कुल 3012 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जबकि 3 से 7 तक के छात्र छात्राओं का लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्रश्न पत्र वितरण में बीपीएम नवीन कुमार के साथ आदेशपाल अजीत कुमार उपस्थित थे।