गढ़वा :
गढ़वा मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया गढ़वा प्रखंड परिसर से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा जहां माले नेताओं ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा जिला की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है बावजूद जिला प्रशासन व राज्य सरकार निदान करने में अक्षम साबित हो रही है मसलन जहां जिले के विभिन्न छोर से खेतों को चीरती हुई
नदी नाले निकले हैं लोगों का खेत नुकसान हुआ है फिर भी बालू जैसे खनिज संपदा को जिले के आम नागरिक अपने निर्माण कार्य के लिए लेने में मोहताज हैं बाहरी ठेकेदारों को निर्माण कार्य के लिए धड़ल्ले से बालु मुहैया कराई जाती है आम जनता को मयस्सर नहीं हो पा रही है झारखंड राज्य में ग्रीन कार्ड वितरित हो गई लेकिन विगत चार-पांच माह से ग्रीन कार्ड धारियों को राशन नहीं मिल रहा है कोर्ट फीस में बेतहाशा वृद्धि कर दिया गया है जिससे ग्रामीण गरीबों को न्याय पाने में परेशानी हो रही है न्याय के अधिकार से लोग वंचित हो रहे हैं बिजली की समस्या जिले में व्याप्त है मीटर को आधार कार्ड से जोड़कर बेहिसाब बिजली बिल वसूला जा रहा है इस पर तुरंत रोक लगना चाहिए तथा पंजाब सरकार के भाती 300 यूनिट बिजली फ्री मुहैया कराई जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके सहित सात सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त के अनुपस्थिति में उप विकास आयुक्त से मिले उप विकास आयुक्त ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कमेटी बनाकर इस समस्या का निदान करेंगे और जो राज्य स्तर का मामला है उसे हम लोग मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे प्रदर्शन में काफी संख्या मे लोग शामिल हुए प्रदर्शन के नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव कालीचरण मेहता राज्य कमेटी सदस्य सुषमा मेहता जिला कमेटी सदस्य विरेंद्र चौधरी लालमणि गुप्ता कामेश्वर विश्वकर्मा रामचंद्र उराव वरुण बिहारी यादव संतोष चौधरी RYA जिला प्रभारी कुन्दन मेहता