गढ़वा :
उप विकास आयुक्त गढ़वा की अध्यक्षता में आत्मा एवं सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा शासकीय निकाय की बैठक संपन्न की गई,
जिसमें कृषकों को राज्य से बाहर एवं राज्य के अंदर प्रशिक्षण परिभ्रमण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। आत्मा शासकीय निकाय एवं डीएफएसएमसी (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन) के विभिन्न प्रस्तावों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कृषक पाठशाला एवम कृषक गोष्ठी मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत गरमा मौसम में मूंग प्रत्यक्षण का कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रधान वैज्ञानिक केवीके, उप परियोजना निदेशक आत्मा, कृषक प्रतिनिधि सदस्य तथा आत्मा शासकीय निकाय के सभी सदस्य उपस्थित थें।