मेराल : उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय के निर्देशानुसार मेराल थाना अंतर्गत गोंदा पंचायत के लातदाग गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से डीपीएम गढ़वा संतोष कुमार तिवारी की उपस्थिति में शुक्रवार कोें ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। लातदाग साह टोला स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित बैठक में शारीरिक दूरी का निर्वहन करते हुए गांव के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
मौके पर उपस्थित डीपीएम श्री तिवारी ने ग्रामीणों को मॉडल गांव के लिए चयन से संबंधित प्रक्रिया तथा गांव के विकास से संबंधित विधि व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से प्रक्रिया को पूरी करने में बढ़-चढ़कर सहयोग करने के आग्रह की।
बैठक में मुखिया प्रकाश कुमार अरुण के अलावे धर्मराज दुबे, हरे कृष्ण मेहता, किशोरी मोहन मिश्र, राजकुमार उराव, राम नरेश पासवान, मनदीप पासवान, रघुनाथ एक्का, रामराज विश्वकर्मा, मनोज पासवान, नंदू पासवान, अरविंद विश्वकर्मा, नरेंद्र चौधरी, गोविंदा मेहता, सत्येंद्र सिंह, शिवनाथ यादव, रमेश प्रसाद, दीनबंधु प्रसाद, बीरबल मिस्त्री, किशोरी यादव, चंदू रजक इत्यादि उपस्थित थे।