गढ़वा :
कांडी-मझिआंव वाया खरसोता रोड में गोसांग गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में कांडी थाना क्षेत्र के डेमा गांव निवासी राम अवतार राम के पुत्र सुबास कुमार व मुनि राम के पुत्र अरुण कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुबास कुमार व अरुण कुमार एकही मोटरसाइकिल से
पलामू जिले के ढाचाबार गांव जा रहे थे। इस दौरान कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव के समीप अनियंत्रित होकर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। घटनास्थल के आसपास लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।
गढ़वा थाना क्षेत्र के मधेया गांव निवासी धनवंती देवी पति सकेंद्र राम मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई।
सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार धनवंती देवी अपने पति सकेंद्र राम के साथ मोटरसाइकिल से इलाज कराने गढ़वा शहर में आई थी। इस दौरान शहर के मझिआंव मोड़ के समीप धनवंती देवी चलते हुए मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गई। घटना में घायल के चेहरे में चोट लगी है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।