whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277254
Loading...


सीआरपीएफ के महानिदेशक डॉ एसएल थाओसेन नक्सलियों के मुक्त हुए बूढ़ा पहाड़ पहुंचे , नक्सलमुक्त अभियान का लिया जायजा

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-23, 05:56 PM visibility 658
Share



सीआरपीएफ के महानिदेशक डॉ एसएल थाओसेन नक्सलियों के मुक्त हुए बूढ़ा पहाड़ पहुंचे , नक्सलमुक्त अभियान का लिया जायजा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सीआरपीएफ के महानिदेशक डॉ एसएल थाओसेन रविवार को नक्सलियों के मुक्त हुए बूढ़ा पहाड़ पहुंचे वहां वह पहुंचकर नक्सलमुक्त अभियान का जायजा लिया। बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। सीआरपीएफ के जवानों के अलावा झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बूढ़ा पहाड़ को नक्सलमुक्त कराया। नक्सलमुक्त अभियान में शामिल जवानों के प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की। वह बूढ़ा गांव और अन्य गांवों में भी पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। बूढ़ा पहाड़ को नक्सलमुक्त होने के बाद की स्थिति को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बूढ़ा पहाड़ को नक्सलमुक्त करने के बाद से क्षेत्र के विकास में गति आ रही है।
स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस भी क्षेत्र के विकास में मदद कर रही है। उस दौरान महानिदेशक ने सीआरपीएफ के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल, फल और मिठाइयां बांटी। मौके पर सेंट्रल जोन के एसडीजी वितुल कुमार, सीआरपीएफ के आईजी ऑपरेशन राजीव कुमार, झारखंड सेक्टर के आईजी अमित कुमार, पलामू डिविजन के सीआरपीएफ के डीआईजी विनय नेगी, एसपी अंजनी कुमार झा, सीआरपीएफ 172 बटालियन कमांडेंट नृपेंद्र कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी सुशील कुमार, उप कमाण्डेंट विकान्त, अपर पुलिस अधीक्षक परिचालन गढ़वा विवेकानन्द, सहायक कमाण्डेंट श्री अश्विनी कुमार, सहायक कमाण्डेंट कैश प्रकाश, सूबेदार मेजर धीरज पवार सहित सी.आर.पी.एफ. व जिला पुलिस बल के अन्य जवान सम्मिलित हुए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play