गढ़वा :
गढ़वा दिनांक 19 से 22 जनवरी 2023 तक शिरडी महाराष्ट्र में आयोजित दसवीं राष्ट्रीय ट्रेडिशनल स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 2022 23 में भाग लेने वाले झारखंड राज्य के महिला पुरुष पहलवानों की चयनित सूची मैं शामिल गढ़वा के महिला पुरुष पहलवान चोपन रांची एक्सप्रेस से आज रांची के लिए रवाना हुए, जो आज रात्रि रांची से शिरडी के लिए प्रस्थान करेंगे, झारखंड टीम के साथ।
गढ़वा स्टेशन पर टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे गढ़वा जिले के युवा समाजसेवी दौलत सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी संध्या सोनी ने अपने साथ गढ़वा से जाने वाले महिला/ पुरुष पहलवानों के लिए रास्ते का भोजन एवं फल फ्रूट के साथ ही अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि आप लोग जीत कर आइए, जैसा कि गढ़वा में कुश्ती खेल की परंपरा रही है की गढ़वा के पहलवान किसी भी प्रतियोगिता से कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं, और हमें उम्मीद है कि इस बार भी आप लोग अच्छा प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पदक प्राप्त करेंगे आपकी वापसी पर आपके स्वागत के लिए हम लोग तैयार हैं ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुझे खेल से काफी लगाव है और मैं चाहता हूं की गढ़वा के खिलाड़ी हर खेल में अच्छा प्रयास करें और सफलता प्राप्त हो, जबकि कुश्ती खेल तो गढ़वा जिले का ब्रांड है और लगातार कई वर्षों से यहां के महिला पुरुष पहलवान जिले को गौरवान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन टिकट कराते हुए, थ्री टायर एसी कोच में बर्थ उपलब्ध करवाया है ।