सगमा :
प्रखण्ड के बीरबल गांव स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल ने छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराया
गौरतलब है कि उक्त विद्यालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष किसी न किसी ऐतिहासिक स्थल पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भ्रमण पर लेकर जाती है ।
इस कड़ी में विद्यालय प्रबंधन के पहल पर सोनभद्र जिले के रेणुकूट लेजाकर ऐतिहासिक रिहन्द डैम बिरला मंदिर बनदेवी मंदिर को दिखाया गया । इस संबंध में बताते हुए विद्यालय के प्रबंधक महताब आलम ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ बौद्धिक ज्ञान देना हमारा कर्तब्य बन जाता इसतरह के भ्रमण से बच्चों में अपने अतीत व वर्तमान दोनों तरह के गुणों को विकसित करने का मौका मिलता है भ्रमण के दौरान सोनभद्र के आद्योगिक नगरी रेणुकूट के प्रमुख स्थलों से रूबरू कराया गया ।
इस शैक्षणिक भ्रमण के बाद हमारे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छत्राओं में उत्साह के साथ काफी बदलाव देखा जा रहा है ।
इस क्रम में स्कूली बच्चों के साथ प्रधाना अध्यापिका बेबी खातून शिक्षक योगेंद्र कुमार यादव राम विनय यादव सुनील यादव अजय यादव वीरेंद्र कुमार रुखसाना प्रवीण मुख्यरूप से सामिल थे ।