घायल
:-केतार प्रखंड के अमवाडिह गांव के समीप इलाज के लीये जा रहे टेम्पु रविवार की सुबह पलट गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में सुनैना कुमारी,कोदु राम ,ललिता देवी का नाम शामिल हैं।सभी घायलों को हाथ,शिर,पैर और गला,घुटना में काफी चोट लगी है| जिसमें सुनैना कुमारी एवं ललिता देवी को ज्यादा गंभीर चोट आई है जिसे प्रशासन द्वारा ईलाज के लिये भवनाथपुर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया |लेकीन मरीज की स्थिती गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए डालटेनगंज भेजा गया है गौरतलब है की
परती में स्थित बस स्टैंड चौक में एक टेंपो चालक को संजीव बस के कंडक्टर बताते हुए परती के ही अछीया टोला निवासी दृष्टदुमन यादव ने मरीज को लेकर लगभग बस के टाइम से एक घंटा पहले जा रहे टेंपू को रोकते हुए उसके साथ बदसलूकी करते हुए टेम्पो मे चढा | और नोक- झोक पर उतर आया चलती टेंपू में नोक झोंक करते हुए बस स्टेंड से लगभग तीन किलोमीटर आगे अमवाडिह जा कर बस का कन्डेक्टर अचानक टेंपू चालक का हाथ खींच दी| जिसका परिणाम स्वरूप टेंपू पलट गया | टेंपू पलते ही टेंपू चालक सहीत अन्य लोगों को भी काफी चोट आया जिसमे एक महिला को बहुत ही ज्यादा गंभीर चोट आने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे डाल्टनगंज भेजा गया।
इस दौरान टेंपो चालक के सिर पर चोट लगने से वह जख्मी हो गया। इसे देख बाकी के गांव के लोग भी आ गए। जिन्होंने तुरंत जख्मी टेंपो चालक को बचाया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।
*क्या कहते है घायल लोग* जानकारी देते हुए घायल ललिता देवी, कोदू राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगभग सात बजे टेम्पु अपने गावं योगियाबिर आ रहा था। इस दौरान बस स्टैंड के पास दृष्टदुमन यादव जो की अपने आप को बस का कांडेटर बता कर टेंपो चालक को गली देते हुए उसकी टेंपू में जबरजस्ती बैठा उससे झड़प करने लगा जबकि टेंपू बस के टाइम से लगभग एक घंटे आगे जा रहा था जिसमे गांवो के एक बीमार महिला ललीता देवी को इलाज के लिय जानी थी उनके साथ दो परिजन साथ में थे जिसमें घायल ललीता देवी के द्वारा साफ तौर बताया गया की बस कंडक्टर की गलती की पूरा नतीजा है क्योंकि बस कन्डेक्टर द्वारा टेम्पु चालक के हाथ खींचने बाद टेंपू पलटी मार दी और दुर्घटना हुई है |
*क्या बताये घटनास्थल पर के लोग है*
घटनास्थल पर वहां खड़े गांव के लोगों ने बताया की युवा लोग टेंपो सीधा करते हुए तुरंत केतार थाना को सूचना दिया जिसके आलोक मे तत्परता दिखाते हुए केतार पुलीस तुरंत अपनी दल बल के साथ घटनास्थल की जायजा लेते हुएं टेंपू चालक एवं बता रहे कन्डेक्टर को थाने ले कर आ गए है , दूसरी तरफ मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि जल्द ही पुलिस की तरफ से जख्मी के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
खबर लीखे जाने तक टेम्पो चालक एवं बता रहे बस कन्डेक्टर थाने मे ही थे |
*मामले में क्या कहते हैं बस मालीक*
बस मालीक उमा सीहं ने बताया की उस नाम से परतीकुशवानी मे मेरा कोई एजेंट नही है |
योग प्रशिक्षण
श्री बंशीधर नगर-संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विद्यालय भोजपुर से सम्बंधित मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिये पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण रविवार से संकुल संसाधन केन्द्र में प्रारम्भ हो गया.योग प्रशिक्षण का शुभारंभ आयुष प्रभारी डॉ अविनाश कुमार,योग प्रशिक्षक संतोष कुमार गुप्ता,प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना प्रवीण व संकुल साधनसेवी शक्तिदास सिन्हा ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस अवसर पर सीआरपी शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है.प्रतिदिन योग करने से शरीर मे किसी तरह का रोग उतपन्न नही होता है.मनुष्य दीर्घायु हो जाता है.बीपीओ तहमीना प्रवीण ने कहा कि योग सभी रोगों की एक मात्र दवा है.हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन कम से कम एक घण्टा योग अवश्य करना चाहिये. योग करने से शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है.योग प्रशिक्षक ने शिक्षकों को मंडूकाशन, वज्रासन, गोमुखासन,वृक्षासन जैसे कई योग करने का अभ्यास कराया.प्रशिक्षण में विजयानन्द तिवारी,जनेश राम,रामचन्द्र महतो,बनारसी राम,गफूर अंसारी,रामस्वरूप राम,जितेन्द्र प्रताप देव,प्रयाग सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
मेला
बूढ़ीखाड़ मंदिर पास दूसरा दिन भी लगा मेला: प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर के समीप मकर सक्रांति के मौके पर 15 जनवरी को दुसरा दिन भी मेला का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजा अर्चना किया एवं मेले का लुफ्त उठाया,तथा वहां मेरा का मुख्य आकर्षक का केंद्र झूला, चरखी,रहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने इस मेले में पहुंच कर मंदीर मे पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की, तथा राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी केशव नारायण दास से आशीर्वाद लिया।
तथा श्री चंद्रवंशी को पूजा कमेटी के लोगों के द्वारा
फूल माला से स्वागत किया गया,तथा पूजा कमेटी के लोगों के द्वारा मंदिर परिसर में डीप बोर कराने की मांग पहले भी की गई थी, और आज भी की गई। इस पर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि आप लोगों की जो मांग है डीप बोर का उसे पूरा किया जाएगा ,परंतु स्थल का खाता एवं प्लॉट उपलब्ध करा कर दें, डीप बोर अविलंब करा दिया जाएगा,तथा यहां की व्यवस्था एवं काफी भीड़भाड़ अच्छी है,वे काफी प्रफुल्लित होते हुए कहा कि पिछले वर्ष से इस वर्ष बहुत व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम किया गया है, श्रद्धालुओं की भीड़ इस बार ज्यादा देखने को मिल रहा है, आप लोग इसी तरह मेले का आयोजन करते रहें, मैं हर शंभव सहयोग करूंगा, इस मौके पर पूजा कमिटी के सदस्य अध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन
गढ़वा दीपिका सर्जिकल एंड मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन गढ़वा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक रेड क्रॉस के गढ़वा जिला सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह एवं हरिचरण कमलापुरी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस उद्घाटन समारोह में गढ़वा जिला केमिस्ट एंड ड्रगीस्ट संघ के अध्यक्ष आद्या शंकर पांडे, सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव, जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष सह गढ़वा जिला रेडक्रॉस के वाईस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, जायन्ट्स फेडरेशन सचिव नंद कुमार गुप्ता, जायन्ट्स फेडरेशन यूनिट 2 डायरेक्टर मनोज केसरी रूपा गंजी, डॉ निशान्त कुमार, डॉ आशीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह ने कहा की गढ़वा में सर्जिकल सामान की दुकान की बहुत सख्त जरूरत थी हम आशा करते हैं की अब लोगों को सामान के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आद्या शंकर पांडे ने कहा कि हमारे गढ़वा जिला में यह सर्जिकल का दुकान मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर रमेश कमलापुरी, दिलीप कमलापुरी, दुकान के प्रोपराइटर रौनक कमलापुरी, विजय कमलापुरी, राजमानी कमलापुरी, जितेन्द्र कमलापुरी, बंशी प्रसाद, धनन्जय कमलापुरी, किरण कमलापुरी , रश्मि कमलापुरी, सिमा केशरी, वीणा गुप्ता शुभम केशरी, कारण चंद्रबंशी, बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जंगल माफिया सक्रिय
गढ़वा जिले में जंगल माफियाओं की सक्रियता बढ़ गई है। इन दिनों जंगल से अवैध रूप से लकड़ी का कटाई कर बेशकीमती कीमत पर बेचा जा रहा है। मामला धुरकी थाना अंतर्गत परास पानी गांव की है।
जहां पर परास पानी जंगल से अवैध रूप से घर का लकड़ी काट कर दूसरे प्रदेश में बेचा जा रहा है। और इसमें गांव के कई लोग के साथ साथ वन विभाग के पदाधिकारी भी संलिप्त हैं। जानकारी के अनुसार पारास पानी गांव के जंगल में अभी भी कई हेक्टर इलाके से खैर का लकड़ी काटकर पड़ा हुआ है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार दर्जनों खैर की लकड़ी दूसरे प्रदेशों में जा चुकी है। बताते चलें कि खैर की लकड़ी बेशकीमती कीमतों पर बिकती है। और उक्त लकड़ी का कथ बनाने का प्रयोग किया जाता है। गढ़वा जिले में खैर की लकड़ी काफी है। और लगातार अलग-अलग इलाकों से खैर की लकड़ी जंगल माफिया बेच रहे हैं।
उक्त मामले में रेंजर प्रमोद कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।
अगर इस तरह का हो रहा है या गैरकानूनी है। मामले की जांच कर संबंधित दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
घायल:
गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मध्या गांव निवासी जगदीश तिवारी का पुत्रअनिमेष तिवारी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनिमेष तिवारी गढ़वा शहर के चिनिया रोड मैं एक किराए के मकान लेकर रहते हैं मकर संक्रांति को लेकर अपने परिजनों के लिए होटल से खाना लेकर जाने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मायावती का मनाया गया जन्म दिवस
गढ़वा 15 जनवरी 2023 को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी सुश्री मायावती जी के 67 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में जन कल्याणकारी दिवस के रूप में गढ़वा सदर अस्पताल के प्रांगण में मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बसपा प्रदेश महासचिव मनीष कुमार विशिष्ट अतिथि गिरजानंदन उरांव सुनेश्वर सिंह अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ता के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल में हर एक रोगी मरीज के पास पहुंचकर फल वितरण किया गया एवं इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी जिला गढ़वा से तमाम प्रखंड से चलकर के आए हुए बहुजन समाज पार्टी के सारे कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लिए और सभी ने आने वाले मिशन के तहत कार्य कर 2024 के चुनाव में भी अपना-अपना जलवा बिखरने करने का विचार दिया। लोकसभा विधानसभा आज पार्टी सुप्रीमो के सरसों के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पार्टी के सेक्टर कमेटी के कार्यकर्ता बूथ कमेटी के कार्यकर्ता प्रखंड कमेटी के जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले 2024 के चुनाव में लोकसभा एवं विधानसभा बहुजन समाज पार्टी जीत दर्ज करेगी।
सभी ने हर्षोल्लास के साथ पार्टी जिला कार्यालय पर केक काटकर बहन जी के दीर्घायु की कामना करते हुए जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और सभी साथी ने एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए अपने मिशन मूवमेंट के साथ चलने का वादा किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने बोला कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज को लेकर के चलने वाली पार्टी है और इसमें सारे समाज के दुख दर्द का ख्याल रखा जाता है या पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नीति पर राजनीति करती है एवं सभी दलित पिछड़ों को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहती है साथ ही सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय कुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी धर्मों एवं सभी जातियों को मान सम्मान देती है।
अपर कास्ट के सभी लोगों से अपील करते हैं कि कि बहुजन समाज पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों जुड़े ताकि देश में समता मूलक समाज स्थापित हो।
इस कार्यक्रम में गढ़वा जिला महासचिव सुनेश्वर राम, जिला सचिव कमलेश राम, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी, गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष राम अशीष राम,मंझिआओं प्रखंड अध्यक्ष सुनेश्वर राम,बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार जी नगर प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश राम केतार प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार , पिंकू सोनी एवं तमाम बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार दुर्घटना में 4 घायल
गढ़वा शाहपुर मार्ग पर शनिवार की शाम कार पलटने से कार पर सवार चार लोग घायल हो गए घायलों में पलामू जिले के मेदनीनगर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी मुन्ना शुक्ला का पुत्रअंकित शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला एवं जोड गांव निवासी केदारनाथ मिश्रा का पुत्र अभय कुमार मिश्रा आदि के नाम शामिल हैं इनमें गोलू शुक्ला एवं अभय कुमार मिश्रा को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोलू शुक्ला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया जबकि अन्य दो लोगों को हल्की हल्की चोट आई है घटना के संबंध में बताया गया कि अंकित शुक्ला अपने 4 दोस्तों के साथ अपने घर से गढ़वा आए हुए थे वापस जाने के दौरान पहले पुल के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी अरुण दुबे ने सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया
सड़क सुरक्षा
रमना -गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देशानुसार रमना थाना से गुजरी एनएच 75 सड़क पर थाना मोड़ के समीप रमना थाना पुलिस के एसआई सोमाय सोरेन द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेल्मेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। साथ ही वाहन जांच के दौरान चालकों को हिदायत भी दिया गया।बिना हेल्मेट या सुरक्षा नियमो के विरुद्ध वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का प्रयोग करने व यातायात सुरक्षा का पालन करने का निर्देश दिया गया।इधर वाहन चालक जांच की जद से बचने के लिए रास्ता बदल कर निकलते देखे गए।इस संबध मे थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इस तरह के अभियान सुरक्षा के भी दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर बना रहे।
समाचार भेजे जाने तक वाहनो की जांच जारी थी।वाहन जांच अभियान में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
योग शिविर
आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के द्वारा आमजन के हित में स्वास्थ्य रक्षा को उत्कृष्ट बनाने हेतु पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन प्रखण्ड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनाथपुर एवं राजकीय मध्य विद्यालय अरसली में किया गया है। जिसमें 25 - 25 शिक्षकों के बैच को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक योग, प्राणायाम, आसन की जानकारी दी जा रही है। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिकांत शुक्ला के निरीक्षण में राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनाथपुर में योग प्रशिक्षक विकास कुमार पटेल तथा राजकीय मध्य विद्यालय अरसली में योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय द्वारा शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 19 जनवरी को होगा। इस योग शिविर में राजकीय मध्य विद्यालय बेल पहाड़ी, राजकीय उत्क्रमित विद्यालय कोनमंडरा, राजकीय बुनियादी विद्यालय झगराखांड, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाडीह, राजकीय मध्य विद्यालय बनसानी, राजकीय उच्च विद्यालय बनखेता के शिक्षक उपस्थित थे।
बैठक:
गढ़वा कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के द्वारा समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मेलोडी मंडप में एक बैठक आयोजित की गई समाज के गोत्र प्रवर्तक कश्यप ऋषि मुनि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद महिला समाज का गठन हेतु विचार विमर्श किया गया समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा कहा गया कि समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित बहुत ही जरूरी है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं घर के दलित से बाहर निकल कर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करें एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर हां महिलाओं को जागरुक करने का कार्य करें गढ़वा समाज में महिला कमेटी का गठन यह प्रथम बार किया जा रहा है हमें उम्मीद है कि पूरे भारत में गढ़वा महिला समाज के संगठन का नाम नंबर वन पर रहेगा समाज के संरक्षक एवं के द्वारा भी समाज के महिलाओं के प्रति जागरूक लाने के लिए अपने-अपने विचार रखे गए तत्पश्चात महिलाओं के द्वारा आपसी चर्चा एवं पदाधिकारियों के विचार के बाद सर्वसम्मति से दो मनोनीत किया गया संरक्षक किरण देवी एवं श्यामा दुलारी देवी तत्पश्चात आम महिलाओं के सर सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए शोभा कश्यप को सचिव अर्चना कश्यप उपाध्यक्ष कंचन लता को कोषाध्यक्ष ममता कश्यप संगठन मंत्री नमिता कश्यप को बनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के संरक्षक लखन कश्यप गोपाल कश्यप अध्यक्ष उमेश कश्यप सचिव संतोष कश्यप उप सचिव विवेक कश्यप उप कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप संगठन मंत्री सुनील कश्यप मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र कश्यप युवा टीम के उपाध्यक्ष रोबिन कश्यप कोषाध्यक्ष अभिषेक कश्यप सदस्य सूरज कश्यप उपस्थित थे मंच का संचालन गोपाल कश्यप के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मनीष कश्यप के द्वारा किया गया।