रमना (गढ़वा) : रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह की उपस्थिति में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने को लेकर गुरुवार को बैठक संपन्न हुई। आयोजित बैठक में उपस्थित वीडियो यशवंत नायक ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह कोरेना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही मनाया जाना है। विद्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों की उपस्थिति नहीं रहेगी। वहीं अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी उपस्थित लोग फेस कवर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेंगे। तिरंगा और काले रंग के फेस कवर का उपयोग वर्जित है।
बैठक में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, उप प्रमुख रविंद्र कुमार चैधरी, प्रभारी कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, सहायक अजीत कुमार राहुल प्रकाश, प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।