whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275131
Loading...


ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बालिका वर्ग का मैच का बना चैंपियन

location_on गढ़वा access_time 15-Jan-23, 06:57 PM visibility 658
Share



ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बालिका वर्ग का मैच का बना चैंपियन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा 21 जून गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ज्ञान निकेतन बेल चंपा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में लगातार तीन बार के विजेता शांति निवास हाई स्कूल को आठ रन से हराकर पहली बार बालिका वर्ग का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को डीडीसी राजेश कुमार राय, समाजसेवी राकेश कुमार पाल और प्रतियोगिता के सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने ट्रॉफी प्रदान किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में बालिका वर्ग के फाइनल मैच में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमरन के शानदार नाबाद अर्धशतक शासन के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए।
शांति निवास की ओर से रिमझिम ने एक विकेट प्राप्त किया। जवाई पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम लक्ष्मी के 19 रन के सहयोग से निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 82 रन ही बना पाई। इसी के साथ ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने शांति निवास की टीम को लगातार चार बार जीतने के सपने को तोड़ते हुए पहली बार चैंपियन बना। मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार ज्ञान निकेतन बेलचांपा के सिमरन को और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार स्कूल ब्राइट फ्यूचर के अंजलि को डीडीसी राजेश कुमार राय ने प्रदान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीडीसीए राजेश कुमार राय ने कहा की 21 साल पहले जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति ने खिलाड़ियों के प्रतिभा को आगे लाने के लिए यह सोच पैदा किया इसके लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
आयोजकों ने आपके अंदर की प्रतिभा को आगे लाने का मौका दिया है। गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है और जिले की बेटियों ने जिस तरह का खेल दिखाया है यह साबित करता है कि वह अब बड़े शहरों की लड़कियों से टक्कर लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह गढ़वा जिले में अगले साल तक रह गए तो यह प्रतियोगिता बहुत बड़ा भव्य होगा ओर यह प्रतियोगिता का संचालन जिला प्रशासन के माध्यम से किया जाएगा। सभी लोगों के साथ मिलकर वह क्रिकेट प्रतियोगिता को बहुत आगे ले जाने का काम करेंगे। समाजसेवी राकेश कुमार पाल ने कहा कि लगभग 1 माह तक चलने वाला यह प्रतियोगिता राज का सबसे बड़ा प्रतियोगिता है इसके लिए आयोजक लोगों की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना का परिचय दिया है अब खेल में कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।
संरक्षक अलखनाथ पांडे ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देखने के बाद यह कहा जा सकता है की आज खेल की जीत हुई है। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन का दौर शुरू हुआ है इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। जिले में लड़कियों की एक टीम बनाकर उन्हें आगे भी निरंतर अभ्यास कराया जाएगा। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि आपके अंदर की प्रतिभा को विद्यालय ने बखूबी देखा था तभी आपको विद्यालय की टीम में शामिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला था। प्रतियोगिता के दौरान आपने अपने खेल का जौहर दिखाया और आपके इस खेल के जौहर के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा।
सचिव आनंद सिन्हा ने कहां की बालिका वर्ग के मैच में 75 खिलाड़ी शामिल हुए थे उनमें से 25 बेहतर खिलाड़ियों का चयन मंच की ओर से किया गया है और इन खिलाड़ियों को आगे भी खेलने का मौका दिया जाएगा इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा। इस मौके पर प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, डॉक्टर कुलदेवी चौधरी ,गढ़वा जिला के पूर्व कप्तान अनूप तिवारी, प्रणव शंकर झा, धनंजय तिवारी, मनोज चौबे, आशुतोष रंजन, अभिमन्यु पाठक, संजय यादव, सोनू, विकास, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play