बंशीधर नगर :
थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है चोर आए दिन किसी न किसी के घर व वाहन पर हाथ साफ करते जा रहे हैं इन सक्रिय चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दे रहे हैं जिससे पुलिस को चोर के गिरोह का उद्भेदन करने में काफी परेशानी हो रही है।
इसी क्रम में चोरों ने थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में एक घर में निशाना बनाकर बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इन सक्रिय चोरों ने स्टेशन रोड स्थित 554 ईट भट्ठा के मालिक ठेकेदार पावस लाल के घर से ढाई लाख रुपए नगद समेत 10 लाख से अधिक रुपए के कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता तब चला जब पावस लाल अपने चितरी स्थित पुराना घर से लौटकर स्टेशन रोड स्थित नए घर में आने पर देखा तो बाहर में लोहे का गेट का ताला टूटा हुआ है।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी एवं थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह पीड़ित के घर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली। घटना के संबंध में पीड़ित पावस लाल ने बताया कि 11 तारीख दिन बुधवार को घर के चारों तरफ का दरवाजा को बंद कर पुराने घर चितरी चले गए थे। इसी बीच 14 तारीख शनिवार कि शाम में वापस लौटा तो देखा कि बाहरी गेट का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर गए तो घर का भी दरवाजा टूटा हुआ था और कमरे में रखे अलमीरा, दीवान और बक्सा का ताला तोड़कर सभी समान इधर-उधर बिखरा हुआ है। वही अलमीरा में रखें ढाई लाख रुपए नगद समेत सभी आभूषण और अन्य महंगे सामान भी गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे दो पीस झुमका, दो पीस टॉप, बाली सेट, तीन सेट चांदी का पायल, तीन पीस अंगूठी, दो पीस सोने का जितिया, दो पीस सोने का लॉकेट, एक सेट चांदी का पाजेब, दो पीस सोना का चैन, एक पीस मंगलसूत्र, 10 पीस सोने के नाक का नथिया, हेंडी कैम कैमरा, चार पीस स्मार्टफोन मोबाइल, 40 पीस चांदी का सिक्का, साड़ी समेत कई अन्य कीमती सामान की चोरी कर लिया है।
पीड़ित पावस लाल ने प्रशासन से घटना में संलिप्त चोरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इधर बताते चलें के चोर दिन प्रतिदिन नए नए घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए निशाना बना रहे हैं। जिससे पुलिस को चोर के गिरोह उद्भेदन में काफी परेशानी हो रही है। हालांकि पुलिस के लिए इन चोरों को खुलासा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इन चोरों के आतंक से शहरवासी काफी डरे हुए हैं।