बंशीधर नगर :
मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। शनिवार को मकर संक्रांति का त्यौहार कुछ स्थानों पर लोगों ने परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास भरे वातावरण में मनाया।
जबकि अधिकतर स्थानों पर मकर संक्रांति का त्यौहार रविवार को मनाए जाने की जानकारी मिली है। इस अवसर पर लोग सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त हो स्नानादि के बाद ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर, राजा पहाड़ी शिव मंदिर सहित अपने निकटवर्ती देव स्थलों पर जाकर दर्शन-पूजन के बाद घर पहुंच तिलकुट, तिल व गुड़ से बने लड्डू, दही, चूड़ा, गुड़, लाई, चावल, दाल आदि दान किए। दान-पुण्य के बाद दही, चूड़ा, गुड़, तिलकुट, तिल व गुड़ से बने लड्डू का आनंद लिया। त्यौहार को लेकर ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर, राजा पहाड़ी शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।
मकर संक्रांति के त्यौहार को लेकर शनिवार को भी बाजार में चूड़ा, गुड़, तिलकुट, तिल व गुड़ का लड्डू आदि की खरीदारी करते लोगों को देखा गया।