मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के पढुआ पंचायत के विभिन्न गांव राजबंधा एवं पढूआ गांव में बुधवार की रात्रि में तेज बारिश से खपड़ा पोस मकान धराशाई हो गया। राजबंधा गांव के रामा सिंह का खपड़ा पोस मकान का आधा भाग छजनि समेत दीवार गिरने से घर में रखे टीवी, पंखा, चारपाई, टेबल, कुर्सी,सहित मालबा में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया जिस जगह मकान धराशाई हुआ उसी जगह दो बकरा बंधा हुआ था परिजनों के अनुसार बकरा मालबा में दबने से भगवान भरोसे बच्चे फिलहाल दोनों बकरा सुरक्षित है।
वही पढूआ गांव के उपेंद्र कुमार पिता गुलजारी प्रसाद का भी खपड़ा पोस मकान का दीवार गिर गया। बरसात के समय में मकान क्षतिग्रस्त होने से दिनचर्या पर भारी नुकसान हुआ है इधर लॉकडाउन में बेरोजगारी ने कमर तोड़ रखी है इधर कर्जा लेकर किसानी किया गया आज रात तेज बारिश ने सर छिपाने के लिए खपड़ा पोस मकान भी छीन लिया सरकार हम लोगों को जल्द कोई मदद कर दे तो सहारा हो जाएगा वैसे पंचायत के मुखिया को मकान के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दे दिया है उक्त बातें क्षतिग्रस्त मकान के मालिकों ने कही।
इधर अंचल अधिकारी यशवंत नायक पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से मिला है लाभुको कहा गया है आवेदन लिखकर क्षतिग्रस्त मकान का फोटो लगाकर अंचल में जमा करें छत्ती ग्रस्त मकान को जांच के बाद आपदा राहत कोष से सरकारी प्रावधानों के अनुसार मदद किया जाएगा।