गढ़वा :
गढ़वा जिला अंतर्गत सभी जिला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया | जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा रिफ्लेक्टिव टेप सभी गाड़ियों पर चिपकाया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया ।
सभी लोगों से सड़क सुरक्षा के तहत बनाए गए नियमों के अनुसार वाहन चलाने की अपील की जा रही है । सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से सड़क सुरक्षा समिति की टीम व स्वास्थ्य विभाग गढ़वा के द्वारा निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वाहन चालकों की आंख एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई एवं जरूरतमंदों को दवाई भी उपलब्ध कराई गई जिसमें करीब 110 लोग से ज्यादा शामिल हुए