धुरकी (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव के सुरेश भुईया की पुत्री सोनम कुमारी 12 वर्ष की मौत तालाब में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार सोनम कुमारी अपने गांव के एक लड़की के साथ चितवा नाला तालाब में कपड़ा धोने गई थी। वहीं नहाने के क्रम में वह डूब गयी। घटना की जानकारी उपस्थित लड़की ने ग्रामीणों को दी तो मुखिया पति अखिलेश पासवान के सहयोग से आसपास के ग्रामीणों ने सोनम का शव पानी से निकाला। तबतक सोनम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना धुरकी पुलिस को दी गई।
मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंतःपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया पति अखिलेश पासवान ने परिजनों को ढांढस दिलाया और सहयोग करने का भरोसा दिलाया।