बंशीधर नगर :
पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर शुक्रवार को थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान छोटी-बड़ी दो दर्जन वाहन पुलिस के द्वारा जब्त किया गया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गत 11 जनवरी से आगामी 17 जनवरी तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बगैर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का कागजात व ट्रिपल राइडिंग करते बाइक चालकों का बाइक तथा ओवरलोड वाहनों को जब्त किया जाएगा। जब्त वाहनों का चालान काट कर जिला परिवहन कार्यालय को भेज दिया गया है।
वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच अभियान में थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी संजय राज मुंडा, अगस्तिन टेटे, राहुल कुमार, सुनील कुमार दास, विक्की कुमार, चंद्रदेव कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे।