बंशीधर नगर :
गोसाईबाग स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह में जगत जननी माँ महामैंत्रायनी योगिनी का महानिर्वाण दिवस शुक्रवार को मनाया गया.
अघोर परिषद ट्रस्ट पड़ाव वाराणसी के सौजन्य से 208गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांग व जरूरतमंद लोगो के बीच निशुल्क साड़ी का वितरण किया गया.साड़ी वितरण से पूर्व अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान राम व गुरु पद सम्भव राम जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने कहा कि 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत गरीब -असहाय लोगों के बीच साड़ी का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.उन्होंने कहा कि लगातार हमलोग गरीब असहाय लोगों के बीच मेडिकल कैंप लगाकर दवा का वितरण एवं लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया करते हैं.मौके पर पूर्व मुखिया पंकज प्रताप देव,वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू,नागेंद्र राम,संजीव सिन्हा,आंनद जायसवाल, नवीन कांत सिन्हा,मिथलेश कुमार,नवनीत कुमार, श्रीकांत सिन्हा,राजु कुमार,राजीव कुमार सिन्हा, परमेन्द्र कुमार,सहित बड़ी संख्या लोग लोग उपस्थित थे.