गढ़वा :
गढ़वा पलामू जिले के पांडू थाना अंतर्गत कजरू गांव निवासी सतेंद्र सिंह की पत्नी छोटी देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आक्रोशित होकर छोटी नहीं कितना खाली लगा तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के जीका गांव निवासी सतेंद्र पाल की पत्नी देव कुमारी देवी धनकुट्टी मशीन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि देव कुमारी देवी धनकुट्टी मशीन में धान कुटवा रही थी इसी दौरान उसकी सारी धनकुट्टी मशीन में फस गई इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया।
गढ़वा रंका मार्ग पर रणपुरा गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति छत्तीसगढ़ के सनावद थाना क्षेत्र के धौली गांव निवासी शिवप्रसाद सिंह का पुत्र नेहरू सिंह बताया गया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नेहरू सिंह गढ़वा से रामानुजगंज अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था इसी दौरान रन पूरा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।