whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265809
Loading...


मंत्री ने कोरवा समुदाय के दंपत्ति की मौत की खबर पाकर परिजन को दस हजार की राशि करायी उपलब्ध

location_on धुरकी access_time 14-Aug-20, 10:57 AM visibility 654
Share



मंत्री ने कोरवा समुदाय के दंपत्ति की मौत की खबर पाकर परिजन को दस हजार की राशि करायी उपलब्ध


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी (गढ़वा) : धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव मे जहरीले सांप के काटने से आदिम जनजाति कोरवा समुदाय के जुगेश्वर कोरवा 30 वर्ष, उसकी पत्नी सुनीता देवी 28 वर्ष, दंपत्ति की मौत गत मंगलवार को हो जाने की सूचना मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा के साथ धोबनी गांव मे पहूंच कर मृतक दंपति के पिता शिव सहाय कोरवा को नकद दस हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मृतक के पिता को सहयोग राशि प्रदान करते हुए बताया की गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर के द्वारा यह सहयोग राशी पहूंचाया गया है। उन्होंने बताया की अखबार मे सांप के काटने से हुई दंपत्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद मंत्री ने स्वयं उन्हें धोबनी गांव मे मृतक के परिजनों के घर पहूंच कर सहयोग करने का निर्देश दिया था।
जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है की दोनो मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का मुआवजा भी मंत्री ने दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के भरण-पोषण और देखभाल के लिए भी मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा है। वहीं बीडीओ ने भी मृतक के परिजनों से मिलकर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है की पारिवारिक लाभ के तहत सरकारी सहायता परिजनों को दिलाएंगे। वहीं छोटे-छोटे बच्चों को सीडब्ल्यूसी को देखभाल के लिए भेजा जाएगा बीडीओ ने कहा की मृतक के आवास की छत ढलाई के लिए वह प्रावधान करेंगे। ग्रामीण योगेंद्र यादव, मुखिया सत्यनारायण बैठा ने जिलाध्यक्ष और बीडीओ को बताया की मृत दंपत्ति अत्यंत ही गरीब और निर्धन था। वह किसी तरह गांव मे ही मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने बाल बच्चों का भरन पोषण करता था।
वहीं छोटे-छोटे उम्र के तीनो भाई बहनों के भरण, लालन-पालन करना मुश्किल हो गया है। वहीं बीडीओ और जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है की बच्चों को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर पाला जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोबीन अंसारी, प्रमुख विनोद कोरवा, जिप सदस्य जानकी सिंह भी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play