गढ़वा :
गढ़वा 21 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में आर के पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 59 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वही साउथ प्वाइंट स्कूल को सीनियर खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में 23 वे दिन सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में आर के पब्लिक स्कूल में पहले बल्लेबाजी करते हुए तन्मय के नाबाद 42 रन और सच्चिदानंद के 35 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 112 रन बनाएं। ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की ओर से प्रियांशु ने एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर उत्सव के 11रन के सहयोग से 53 रन ही बना पाई।
आर के पब्लिक स्कूल की ओर से आदर्श ने तीन विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार आर के पब्लिक स्कूल के तन्मय को डॉक्टर कुमार निशांत सिंह,प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी, मुकेश कुमार सिन्हा ने सयुक्त रूप से प्रदान किया।इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ कुमार निशांत सिंह ने कहां की क्रिकेट खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है खेल से खिलाड़ियों में डिसिप्लिन एवं शालीनता आती है क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बहुत ही विनम्र होते हैं,ओर आप लोग ऐसा कोई काम नही करेगे जिसके कारण आपके अभिभावक और स्कूल को खराब लगे। खेल को सिर्फ खेल भावना से खेलना चाहिए ,खेल में अंपायर के निर्णय एवं खेल के नियमों से असल जिंदगी में भी सीख लेना चाहिए।
इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, अजीत सिन्हा, प्रबीन मिश्रा, नवनीत दुबे, विशाल, अभिषेक द्विवेदी, मनोज तिवारी, आदित्य ,सूर्या ,प्रभात ,प्रिंस खान अमित उपाध्याय सहित कई लोग शामिल थे।