सगमा :
प्रखण्ड स्थित सर्वेस्वरी समूह आश्रम मकरी में बड़े बाबा भगवान राम की माताजी मैत्रायणी योगनी का निर्वाण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
इसे लेकर पूजा पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया था । इस मौके पर सुबह से ही माता योगनी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना की गई ।
साथ ही आश्रम स्थित काली सक्ति पीठ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था । माता योगनी के संबंध में जानकारी देते हुए आश्रम के संरक्षक बिहारी राम ने बताया कि बड़े बाबा अघोरेस्वर भगवान राम अपने माता का इकलौता पुत्र थे । माता योगनी अपने संस्कार समर्पण व सहयोग के बल पर भगवान राम का लालन पालन कर पूरे मानवता के लिए महान संत के रूप में स्थापित किया ।माता जी का देहावसान 1993 में पड़ाव वाराणसी के गंगाघाट पर हुआ था इस मौके पर भारी संख्या में समूह के सदस्यों के साथ बबलू कुशवाहा बिनोद ठाकुर भगवान सिंह आश्रम के मंत्री दिलीप राम राजेश जयसवाल योगेंद्र बैठा असोक यादव सुरेश प्रसाद कृष्णा गुप्ता धीरज जयसवाल मनीष मौर्या मुख्यरूप से उपस्थित थे।