गढ़वा :
गढ़वा नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा ग्राम कितासोती खुर्द के स्कूल प्रांगण में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। युवा दिवस के अवसर पर सभी युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके संबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से युवाओं को दिखलाया गया।

मौके पर उपस्थित मुखिया रविंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि स्वामी जी अपने युवा अवस्था से ही समाज में सकारात्मक भाव एवं कठिन परिश्रम से पूरे विश्व को ये संदेश देकर गए हैं कि चाहे हम किसी भी उम्र में हो हम चाहे तो कितना भी बड़ा काम कर सकते हैं आज हम सब उनको याद कर रहे हैं। लव कुमार सिंह जी के द्वारा गांव के विभिन्न युवक एवं युवतियों को शिक्षा से जोड़ने एवं शिक्षा को महत्व को बताते हुए प्रतिभावान छात्रों के बीच कॉपी पेन वितरण किया गया।
नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक देवव्रत नारायण सिंह कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहे की हम सब युवाओं को एक साथ मिलकर भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान देना है साथ ही साथ आज जो शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉपी पेन वितरित किया गया इसके लिए सार्वजनिक एकता संघ के सभी पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किए मौके पर उपस्थित सुषेण कुमार छोटू नरेंद्र सिंह विमलेश कुमार पंकज पासवान सुधीर पासवान सतेंदर राम बीडीसी मुखिया रविंद्र कुमार अनूप सिंह देवेंद्र सिंह सुशील एवं सैकड़ों युवा एवं उपस्थित रहे।