मेराल :
मेराल प्रखंड सभागार में गुरुवार को नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सक्षम ग्राम पंचायत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता वीडियो प्रवेश कुमार साव ने किया। कार्यशाला में चयनित पंचायत बाना ओखरगड़ा पूर्वी,मेराल पूर्वी के जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य सहिया एएनएम बीटीटी सैया समाज कल्याण सुपरवाइजर इत्यादि ने भाग लिया। इस अवसर पर पी एल कमलेश कुमार ने सरकारी सुविधाओं से ग्राम पंचायतों के सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य पोषण शिक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए आंगनबाड़ी एच डब्लू सी के माध्यम से लोगों तक सुविधा पहुंचाने की बात कही। वही वीडियो प्रवेश साव ने कर्मियों को नीति आयोग के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी दिया।
इस अवसर पर डॉ अनिल साव शिक्षा विभाग के बीपीओ पूनम श्री, प्रखंड सहायक सुनील कुमार पीरामल फाउंडेशन के प्रियंका कुमारी दुर्गेश तिवारी सत्यम प्रकाश मुखिया रामसागर मेहता अजीज अंसारी, गौरी देवी पंचायत सचिव प्रेमचंद राम परमानंद पाठक आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका सहित कई लोग उपस्थित थे।