भंडरिया (गढ़वा): भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित एकलव्य विद्यालय में काम के दौरान घायल महिला की आज इलाज के दौरान डालटेनगंज में मौत हो गई। मृतक के शव को ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने एकलब्य विद्यालय में रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। शव के पास भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों में ठेकेदार के रवैया के प्रति आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि महिला मजदूर काम करते वक्त गिर पड़ी थीं। महिला मजदूर का समय पर इलाज किया जाता तो उसकी मौत नहीं होती। परंतु ठेकेदार के लापरवाही के कारण उसे यूं ही बेहोशी अवस्था में टेंपो मिलाकर घर भेज दिया गया था। लोगों का आक्रोश और हंगामा को देखते हुए रंका डीएसपी मनोज कुमार, भंडरिया इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार दल बल के साथ एकलव्य विद्यालय स्थित शव के पास पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।