गढ़वा :
गढ़वा ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीसी रमेश घोलाप से मिलकर जिले के गृह रक्षकों को विभिन्न प्रखंड और अंचल कार्यालय में ड्यूटी लगाने का मांग किया
होमगार्ड संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी को बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिले के अधिक से अधिक गृह रक्षक को ड्यूटी लगाने के लिए जिले के सभी प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय में ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया था सरकार ने उस की प्रतिलिपि प्रत्येक जिले में भी भेज दिया जिसके बाद कई जिले में सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड और अंचल कार्यालय में गृह रक्षक की ड्यूटी भी लगा दी है संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि गढ़वा जिले के बगल में ही पलामू जिला है जहां सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की देखरेख में गृह रक्षक को लगाया गया है संघ के पदाधिकारियों ने डीसी से कहा कि पहले भी हम लोग मांग पत्र के माध्यम से गृह रक्षक को डिप्टी लगाने का मांग किया था जिसके बाद 15 दिनों में डीपी लगाने का आश्वासन भी प्राप्त हुआ था आश्वासन के 2 माह बीतने के बाद भी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में ड्यूटी नहीं लगाया गया जिसके बाद हम लोग औपचारिक मिलकर पुनः एक बार ड्यूटी लगाने का मांग किया ।
मौके पर संघ के जिला सचिव अश्वनी कुमार मिश्र, जिला प्रवक्ता रामेश्वर तिवारी, कोषाध्यक्ष बिंदेश्वरी मेहता, जिला महिला अध्यक्ष कांति देवी सहित द्वारिका नाथ दुबे संहित अन्य गृह रक्षक उपस्थित थे।