बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के पिपरडीह पैक्स में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया.
धान क्रय केंद्र का उदघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम,प्रखण्ड बीससूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे,जिला परिषद सदस्य बाला रानी,प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ,मुखिया उषा देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया. इस अवसर पर प्रखण्ड बीससूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे ने कहा कि हमारी सरकार की बराबर कोशिश रहती है कि किसानों को कैसे समृद्ध बनाया जाए. अभी सुखाड़ के मद्देनजर सरकार किसानों के खाते में सीधे पैसा जमा की है और इस विकट परिस्थिति में भी जो किसान धान का कुछ पैदावार कर पाए हैं उनकी खरीद के लिए भी आज धान क्रय केंद्र का उदघाटन किया गया है.उन्होंने कहा कि सरकारी दर के अनुरूप धान की खरीद की जाएगी और आगे भी सरकार की कोशिश रहेगी कि किस रूप में किसानों को मदद किया जाए और कैसे उनकी आय में बढ़ोतरी की जाए, जिससे की किसानों की खेती लाभकारी हो सके. प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि सरकार किसानों को हर सम्भव मदद पहुचाने का कार्य कर रही है.सुखाड़ को देखते हुए सरकार राहत राशि किसानों के खाते में डाल रही है.मौके पर पैक्स अध्यक्ष भारतेंदु दुबे उर्फ बाबुलाल दुबे, झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय ,मुकेश तिवारी, रविन्द्र प्रताप देव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.