whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27243578
Loading...


जूनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीएनटी संत मैरी की टीम ने एनटीसीए स्कूल को 34 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

location_on गढ़वा access_time 12-Jan-23, 06:20 PM visibility 686
Share



जूनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीएनटी संत मैरी की टीम ने एनटीसीए स्कूल को 34 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 21 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के किसी दिन जूनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीएनटी संत मैरी की टीम ने एनटीसीए स्कूल को 34 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बीएनपी संत मैरी का मुकाबला 14 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला जाएगा। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएनटी संत मैरी की टीम ने अक्षय के 32 और हर्ष के 17 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। एनटीसीए की ओर से दस्तगीर ने चार विकेट प्राप्त किया । 103 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी एनटीसीए की शुरुआत काफी खराब रही उसके चार बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। पांचवें विकेट के साझेदारी 49 रनों की हुई उसके बावजूद पूरी टीम 68 रनों पर ही सिमट गए टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर नीतीश ने 22 रन बनाए।
बीएनडी संत मैरी की ओर से अनुराग ने चार और अक्षय ने तीन खिलाड़ियों को आउट कर जहां उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया वही अपनी टीम को फाइनल मैं प्रवेश दिला दिया। मैच से पूर्व डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएनपी संत मैरी के अक्षय को डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार प्रतियोगिता के सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार ने कहा कि खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए।इन्होंने यह भी कहा कि खेल-खेलने से जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों में भी लगना चाहिए। मौके पर अजीत सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी, मुकेश कुमार सिन्हा, संजीत कुमार सिन्हा, आलोक कुमार, विशाल कुमार, मनीष उपाध्याय प्रिंस खान, अमित उपाध्याय और असलम मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play