whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27242439
Loading...


युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत एवं युग प्रवर्तक हैं स्वामी विवेकानंद : प्रिन्स

location_on कांडी access_time 12-Jan-23, 06:17 PM visibility 657
Share



युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत एवं युग प्रवर्तक हैं स्वामी विवेकानंद : प्रिन्स


मुरारी पासवान check_circle
संवाददाता



कांडी : राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप ने निकाली शोभायात्रा कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी ईकाई द्वारा गुरूवार को नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में लगभग सैकड़ों छात्र छात्रा शामिल हुए। युवाओं एवं छात्रों ने ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर से बाजार के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद अमर रहे, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद, सुंदर सुहाना भारत देश जैसे नारे लगाए।
इसके बाद शोभायात्रा ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के तेलचित्र पर पुष्पांजली किया गया. सभा को संबोधित करते हुए नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी आध्यात्मिक मार्गों का अनुकरण करते हुए दुनिया के दिग्गज राष्ट्रवाद के योद्धा बनें। विवेकानंद के दिखाए हुए और बताए हुए मार्गों के अनुसरण कर युवा राष्ट्रप्रेम की भावना को मन में रखकर आगे बढ़ सकता है, जिससे भारत सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक रुप से विश्वगुरु बनेगा।
वहीं शिक्षक धर्मेंद्र मेहता ने कहा कि भारत की यदि तस्वीर कोई बदल सकता है तो इस देश युवा पीढ़ी. आज के युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने के लिए समाज के ऐसे कुरूतियों के खिलाफ आगे आकर लड़ना चाहिए ताकि इस देश से इस तरह की सभी कुरुतियाँ ख़त्म होकर समरस भारत का निर्माण हो सके. मौके पर शिक्षक अजय पासवान ने वर्तमान समय में देश में युवाओं की स्थिति और स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं अन्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा युवा देश और समाज की रीढ़ होती है। अंत में नगर छात्रा प्रमुख सोनाक्षी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शोभायात्रा में नगर सह मंत्री लक्की कुमार, सदस्य राजा कुमार, पंकज मेहता, रवि पाल, पंकज रजक, रंजन पाल, शिवम कुमार, मानसी पाण्डेय, रागिनी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, ज्योति कुमारी, अनपूर्णा सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play