चिनियां :
बुधवार को शाम में गस्त्ती के दौरान की अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को चिनियां थाना प्रभारी राजवल्भ यादव ने पकड़ा। और ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना लाया ।
जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। चिनियां थाना प्रभारी राजवल्भ यादव ने बताया कि दर्जनों बालू माफिया प्रखंड के विभिन्न नदियों से अवैध बालू उठाकर अन्य प्रखंड के क्षेत्रों में बेचते है। जिसकी शिकायत ग्रामीण मुझसे लगातार कर रहे थे। इसी के आलोक में बुधवार शाम में गस्ति के दौरान दो ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड लेकर जा रहा था जो कि चिनियां थाना के आगे रंका मोड़ से पकड़ा गया । ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना को सुपुर्द कर दिया है। इसके एक ट्रैक्टर अलावे ट्रैक्टर भोला यादव और दूसरा ट्रैक्टर शम्भू राम का बताया गया है दोनों ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिक के लिए थाना में आवेदन दिया।
आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी राजवल्भ यादव ने केश दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है।