गढ़वा :
गढ़वा गुरुवार की सुबह पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला खेल कार्यालय गढ़वा की ओर से आयोजित इस युवा दिवस कार्यक्रम 2023 के उपलक्ष पर मझियांओ मोड से टाउन हॉल के मैदान तक प्रभात फेरी निकाली गई।
इस रैली में खेल विभाग द्वारा जिला मुख्यालय में संचालित क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के एथलेटिक्स कुश्ती वॉलीबॉल के सभी बालक बालिका प्रशिछू खिलाड़ी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए, जिन्हें प्रोत्साहन देने हेतु जिला खेल कार्यालय की तरफ से टी-शर्ट वितरण किया गया,।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ी मझियांओ मोड़ से शुरू की गई रैली को रंका मोड़ होते हुए टाउन हॉल के मैदान तक हाथो में बैनर के साथ साथ खिलाड़ियों के हाथ में तख्तियां भी थी,
तथा पूरे रास्ते खिलाड़ियों ने स्वामी विवेकानंद अमर रहे, भारत माता की जय से प्रभात फेरी को गुंजायमान रखा।
टाउन हॉल के मैदान में पहुंचकर बच्चों को रिफ्रेसमेंट उपलब्ध कराया गया, तत्पश्चात प्रभात फेरी की समाप्ति की गई।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विभागीय प्रशिक्षक अरविंद दुबे, प्रभात रंजन तिवारी, कुश्ती संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह, बॉक्सिंग संघ के सचिव रामप्रवेश तिवारी ,राइफल संघ के सचिव सत्येंद्र प्रसाद यादव, साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि खेल ओम प्रकाश गुप्ता, खेल विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ललन कुमार, कुश कुमार इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ।
उक्त जानकारी जिला खेल कार्यालय गढ़वा के द्वारा दी गई।