गढ़वा :
आज बुधवार को शाम चार बजे श्री कृष्ण गौशाला परिसर, गढ़वा मे नगर परिषद के विरुद्ध लगभग हिन्दू संगठनों के प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक धर्म रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष सह श्री कृष्ण गौशाला समिति, गढ़वा के सचिव रमेश कुमार दीपक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक मे गढ़वा नगर परिषद द्वारा श्री कृष्ण गौशाला समिति की अनुमति के बगैर जबरन पुलिस की सहायता से गौशाला की भूमि पर मार्केट कोम्प्लेक्स हेतु नवनिर्माण करने , गौशाला की दो एकड़ भूमि पर नगर परिषद कार्यालय हेतु नवनिर्माण करने साथ ही वर्षों से गौशाला समिति के लोगों द्वारा लगाए गए चार पेड़ों को गिराने एवं उन पेड़ों को गायब कर देने आदि घटनाओं की सर्वसम्मति से निंदा की गई तथा लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि N.O.C. लिए बगैर जोर शोर से काम जारी है और J.C.B. अब बगैर डर के गौशाला के पास आकर पिलर के लिए खुदाई करने लगा साथ ही जिनके उपर लोगों की एवं लोगों की भूमि की रक्षा का भार है वह पुलिस ऐसे लोगों के पक्ष मे खड़ी है।
और थाना प्रभारी ने खुद कहा फोन पर P.C.R. वालों को की जो ज्यादा टरटराटा है उसको उठा लो और जबरन काम कराओ।
साथ ही बैठक मे निर्णय लिया गया सोमवार दिनांक - 16/01/2023 को प्रातः ग्यारह बजे अधिक से अधिक संख्या मे
धर्म रक्षा वाहिनी के लोगों के अलावा सभी सनातनी गौ भक्तो,
सभी हिन्दू संगठनों के लोगों साथ ही गौ भक्त महिलाऐं भी अधिक से अधिक संख्या मे श्री कृष्ण गौशाला परिसर, गढ़वा पहुंचे।