गढ़वा :
शिक्षा समाज संस्कृति के सौजन्य से राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जी जन्म जयंतिवके अवसर पर युवा दिवस प्रतियोगिता 2023 का आयोजन उच्च विद्यालय बंका के प्रांगण में किया गया।
युवा दिवस के अवसर पर भाषण संगीत चित्रकारी एवं सामान्य ज्ञान का प्रतियोगिता आयोजित हुआ जिसमें श्री बंकेश्वर नाथ उच्च विद्यालय एवं राजकीय उच्च विद्यालय के कुल 400 बच्चों ने भाग लिया। शिक्षा समाज संस्कृति एक सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठन है जो अपने विद्यार्थी समाज एवं संस्कृति को सभ्य बनाने के लिए कार्य करती है।इस कार्यक्रम के अवसर पर बीडीसी प्रतिनिधि उमेश यादव जी प्रधानाचार्य रणधीर जी अतिथि रमेश शर्मा जी अध्यापक अजीत विश्वकर्मा, हरिनंदन त्रिपाठी और शिक्षा समाज संस्कृति संगठन के सदस्य अनिल जी रविन्द्र जी सत्यप्रकाश जी अमित जी अनिल जी सभी उपस्थित थे।